विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीकर जिले के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग को फैमिली वेलफेयर कैटेगरी में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान मिला है। साल 2025-26 के दौरान फैमिली प्लानिंग और हैल्थ स्कीम्स का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए सीकर जिले को राज्य स्तरीय सेकंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति ने जिले को अवाॅर्ड के रुप में 11 लाख रुपए का चैक और सर्टिफिकेट दिया। इससे पहले विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का वर्चुअल आयोजन किया गया। समारोह में ADM डॉ. राकेश मीणा के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने वर्चुअली हिस्सा लिया। ADM डॉ. राकेश कुमार मीणा ने चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान चिकित्सा विभाग की प्रिंसिपल हैल्थ सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी व सीकर चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में परिवार कल्याण और जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रमों को ज्यादा व्यापक तरीके से फैलाते हुए अगली बार 1st रैंक लाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान CMHO डॉ. अशोक महरिया, एडिशनल CMHO डॉ. हर्षल चौधरी ने विभागीय कार्मिकों को बधाई दी।