ब्यावर| सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को महिला नीति 2021 और आईक्यूएसी के तहत स्वयं सहायता समूह और कौशल विकास विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. सुलक्ष्मी तोषनीवाल ने छात्राओं को संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नरेंद्र कुमार वैष्णव ने की। डॉ. तोषनीवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर छात्राएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। छात्राएं रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कौशल को निखारने में सहायता मिल सकती है।