भास्कर न्यूज | खानपुर सेन समाज की ओर से चांदखेड़ी स्थित सेन समाज मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। समाज के लोगों ने चीकू, आम, नारियल, मौसमी सहित फलदार और छायादार पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नंदकिशोर सेन ने झालावाड़ नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष हेमराज सेन, पप्पू सेन, सचिव मुकेश सेन, कोषाध्यक्ष हेमराज सेन, सियाराम सेन, रविसेन, हंसराज सेन सहित कई सदस्यों ने पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की धरोहर हैं। मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक पौधे लगाना जरूरी है।