भास्कर न्यूज | झालावाड़. विश्वर हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रव्यापी सेवा ही सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगे। निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। वृक्षारोपण हुआ। बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप ने बताया कि झालावाड़, असनावर, मनोहर थाना, बकानी प्रखंड में शिविर लगाए गए। चिकित्सा विभाग का सहयोग रहा। समाज के लोगों ने भाग लिया। शिविर में धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, मातृ शक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, नगर सह संयोजक रोहित चंदेल, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख निशांत पारीक, राजेश मेरोठा, चमन चौरसिया, चेतन मेहरा मौजूद रहे। रटलाई नगर की सेवा बस्ती के गायत्री मंदिर परिसर में विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिविर लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की जांच की। परामर्श दिया। उपचार किया। 250 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में बकानी प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ रुहेला, परमानंद तंवर, ओमप्रकाश लोधा, रघुनंदन शर्मा, जगदीश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू टेलर, मदन शर्मा, सोनू राठौर, हरिओम सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।