बाड़मेर | राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को बाड़मेर जिले की 16 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर होंगे। बाड़मेर नगर परिषद कार्यालय में वार्ड 22 से 24 के लिए शिविर लगेगा। बाड़मेर पंचायत समिति की दूदाबेरी, लूणू खुर्द, बाड़मेर ग्रामीण की सरणू चिमनजी, रावतसर, नोखड़ा की धोलानाडा, खारड़ी बेरी, बायतु की नगोणी धतरवालों की ढाणी, शिव की चोचरा, गडरारोड की जैसिंधर स्टेशन, रोहिड़ाला, रामसर की गरडिया, चौहटन की गुमाने का तला, बावड़ी कला, धनाऊ की गौहड़ का तला सहित 16 पंचायतों में िशविर लगेंगे।