बारां | शहर में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने वाटरमेलन थीम पर समर किटी का आयोजन किया। कार्यक्रम में गर्मियों की ताजगी दिखी। माहौल में उत्साह रहा। संस्थापिका मंजू गर्ग, अध्यक्ष रिंकी बंसल ने बताया कि किटी का आयोजन रिंकी बंसल, पूजा गोयनका, अंजना गोयल, मनीषा गोयल, खुशबू अग्रवाल ने किया। वाटरमेलन थीम के मुताबिक प्रॉप्स बनाए गए। समर थीम हाउजी हुआ। मनोरंजन गेम्स हुए। कई सरप्राइज गेम्स भी रखे गए। प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने भाग लिया। फर्स्ट फुल हाउस का खिताब शिल्पी झालावाड़ी ने जीता। अल्फाबेट राइटिंग गेम में स्वाति गोयल प्रथम रहीं। राधिका गोयल द्वितीय रहीं। दिल बनाओ प्रतियोगिता में वैशाली गोयल विजेता बनीं। कार्ड-बोतल गेम में मनुजा प्रथम रहीं। आशा गुप्ता द्वितीय रहीं। सरप्राइज गेम्स में शुभी, संगीता, नेहा, मनुजा, रेनू विजेता रहीं। कार्यक्रम में राखी, शिल्पा गर्ग, नीलू, दीप्ति, प्रिया, ज्योति मित्तल, गायत्री, मीना मंगल, किरण, अनीता, हिमानी, शीला गोयल, सुरभि, मंजू बंसल, विनीता, अलका, रीता, सरिता गर्ग, रचना, सिल्की, शीला, हर्षिता, अंजना अग्रवाल, सविता सिंघल, सीमा, सरिता गर्ग, ज्योति गोयल, चेतना, मीनाक्षी, मनीषा जिंदल, रेखा गोयंका, दीपिका मंगल, ज्योति जैन, पूजा गर्ग, पूजा मित्तल, नेहा गुप्ता, प्रियम, रेखा गोयल, दीपा मौजूद रहीं। अंत में मेजबान सदस्यों ने धन्यवाद दिया।