बालोतरा | शहर के वार्ड संख्या 36 में सीवरेज व पेयजल लाइन की समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज वार्डवासियों ने सड़क पर पत्थर व झाड़ियां डालकर रास्ता जाम कर दिया। नगर परिषद व जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थायी समाधान की मांग रखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं। गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। सीवरेज व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है।