ब्यावर|जिला कांग्रेस सेवा दल ने गुरुवार को सेवा दल के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डीकर की 137वीं जयंती श्रद्धा से मनाई। चांग गेट स्थित गांधी सर्किल पर कार्यक्रम हुआ। पदाधिकारियों ने संगोष्ठी की। डॉ. हार्डीकर के जीवन पर बात रखी। सेवा दल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्डीकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जयंती पर सेवा दल ने गर्मी से परेशान राहगीरों को ठंडा केरी का पानी व शरबत पिलाया। कल्पना भटनागर ने कहा, डॉ. हार्डीकर ने 1923 में सेवा दल की स्थापना की। कार्यकर्ताओं को अनुशासित सैनिक टुकड़ी की तरह देश-सेवा का प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा, सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। प्रदेश अध्यक्ष, खनिज विभाग आशिष पद्मावत, गंगा रावत, सोहन मेवाड़ा, राधिका शर्मा, दलपतराज मेवाड़ा, भरत बाघमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा, उर्मिला सोलंकी, चंद्रशेखर शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक साहू, डॉ. अरविंद माथुर, ऋषि लाब, हनुमान सांखला सहित अन्य मौजूद रहे।