सीकर के कटराथल स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 12 मई को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया- राज्यपाल जयपुर से सुबह 10 बजे सरकारी हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 10 बजकर 40 मिनट पर तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से 10:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी के लिए राज्यपाल रवाना होंगे। ADM स्वामी ने बताया- राज्यपाल बागडे सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी परिसर में विभिन्न भवनों का लोकार्पण और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल बागडे दोपहर 1:30 बजे तारपुरा हवाई पट्टी के लिए निकलेंगे और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सरकारी हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शेखावाटी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छात्रसंघ कार्यालय, स्टूडेंट्स (बॉयज) हॉस्टल, रिसर्चर्स (पुरुष) हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स और ऑडिटोरियम का निरीक्षण करेंगे।