सीकर में कटराथल स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्टूडेंट्स भड़क गए। छात्र संगठन NSUI ने विरोध-प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबजी की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एग्जाम रिजल्ट्स में धांधली और नया सेशन शुरू होने के बावजूद कुछ रिजल्ट्स रोकने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रिजल्ट्स, फीस और एडमिशन की कोई डेटशीट नहीं है। छात्रों की मांगों पर मौन रहता है यूनिवर्सिटी प्रशासन जिलाध्यक्ष नागा ने कहा कि छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी प्रशासन मौन रहता है। यूनिवर्सिटी के VC भाजपा और RSS के विचारों को फैलाने का काम करते हैं। स्टूडेंट्स बढ़ी हुई एडमिशन फीस देने को मजबूर और एग्जाम रिजल्ट्स का इंतजार ही करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में हर एग्जाम के रिजल्ट्स में गड़बड़ी सामने आई हैं। हाल ही में एक सब्जेक्ट के सभी स्टूडेंट्स को फेल कर दिया, गलती सामने आई तो सबको पास कर दिया। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में छात्र प्रतिनिधि राकेश शर्मा, मुकेश तारपुरा, अरूण शर्मा और प्रवीण सुंडा समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल थे। ये है 11 सूत्रीय मांगें