सिरोही जिले में शिवगंज में नगरपालिका अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाएं जांचीं। लाभार्थियों के बीच बैठकर भोजन भी चखा और उनसे फीडबैक लिया। अग्रवाल सबसे पहले पुलिस थाने के पास चल रही अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे। उन्होंने वहां बन रहे भोजन, खाद्य सामग्री के रखरखाव और साफ-सफाई की जांच की। इसके बाद वे नगरपालिका के पुराने भवन में चल रही दूसरी रसोई पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टोर में रखी खाद्य सामग्री देखी। भोजन में इस्तेमाल हो रहे मसालों की कंपनी और अन्य सामग्री के बारे में संचालकों से पूछा। लोगों से जाना खाने का स्वाद अग्रवाल ने दोनों रसोइयों में सुबह और शाम भोजन करने वालों की संख्या भी जानी। उन्होंने भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की उपलब्धता और भंडारण के साथ नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। संचालकों से चर्चा के बाद उन्होंने प्रबंधन और साफ-सफाई पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने भोजन कर रहे लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। उन्होंने लाभार्थियों से भोजन की गुणवत्ता और स्वाद के बारे में पूछा।