राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को खत्म करके एक ही नगर निगम किया है। अब एक ही नगर निगम के लिए चुनाव होंगे। इन निगमों की हाल ही में जारी वोटर लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जोधपुर में सर्वाधिक 16 प्रतिशत यानी 1 लाख 30 हजार 382 वोटर घट गए हैं। जोधपुर में अब कुल वोटरों की संख्या करीब 7 लाख है। इसी तरह जयपुर नगर निगम के क्षेत्र में पांच प्रतिशत वोटर घटे हैं। यहां 1 लाख 26 हजार 234 वोटर घटे हैं। जयपुर में निगम के वोटर अब 24 लाख 18 हजार 272 रह गए। इनमें पुरुष मतदाता 12.56 लाख जबकि महिलाएं 11.61 लाख हैं। उधर, कोटा के कुल वोटरों में 0.22% की मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि कोटा में कई वार्ड ऐसे हैं, जिसमें वोटरों की संख्या में 9 से 13 प्रतिशत तक की कमी आई है। कोटा में कुल वोटर 8 लाख 24 हजार 491 रह गए हैं। जयपुर का रिपोर्ट कार्ड - वार्डों में 30% वोटर घटे पूरी प्रक्रिया के दौरान 61265 नए नाम जोड़े, वहीं 187415 नाम सूची से हटा दिए गए। जोधपुर का रिपोर्ट कार्ड - वार्डों में 39% वोटर कटे कोटा का रिपोर्ट कार्ड - यहां सबसे कम कटौती कोटा में कुल वोटर 8 लाख 24 हजार 491 रह गए हैं। वार्डों में 9 से 13 प्रतिशत तक की कटौती। वोटर घटने की वजह क्या राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनावों के लिए वोटर लिस्ट तैयार कराई थी। इसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने बनाम कटने के अंतर का फार्मूला लगाया गया, जिससे वोटर लिस्ट में नाम घट गए। ये पहला मौका है जब नाम कटे हैं। निर्वाचन सचिव ने कहा- नए जुड़े, विलोपन ज्यादा रहा “प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के शुद्धीकरण अभियान के कारण गिरावट आई है। कई वार्डों में जहां नए मतदाता जुड़े हैं, वहीं विलोपन की संख्या उससे कहीं अधिक रही है, जिसके चलते कुल योग में यह भारी कमी आई है।” -राजेश वर्मा, सचिव, निर्वाचन आयोग