उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में फालना-बिरोलिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य शुरू हो रहा है। इस इंजीनियरिंग कार्य के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल ट्रैफिक प्रभावित होगा। इसके चलते 30 अप्रैल और 1 मई को दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई ट्रेनें