लोकसभा की ओर से गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की दूसरी बैठक में हिस्सा लेने जयपुर आईं भाजपा की वरिष्ठ नेता और उड़ीसा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी गुरुवार को नाथद्वारा पहुंचीं। उन्होंने पुष्टि मार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए। उदयपुर से नाथद्वारा पहुंची सुरमा पाधी ने मंदिर के मोती महल दरवाजे से प्रवेश किया। दर्शन के बाद वे महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं। जहां मंदिर परंपरा अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना व रजाई ओढ़ाकर, प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, गिरीश पुरोहित एवं पंकज लोढ़ा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे। बैठक के बाद राजस्थान यात्रा