दौसा जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा सिकंदरा चौराहे पर हुआ, जहां कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सांड को बचाने में हादसे का शिकार हुए युवक दूसरा हादसा सैंथल रोड पर खुरी गांव के पास हुआ। करौली से खाटूश्यामजी जा रहे चार युवक उस समय घायल हो गए, जब उनकी बाइक के सामने अचानक एक सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी के मनीष पांडेय ने बताया कि हादसे में दिलखुश, अवधेश, आकाश और योगेश मीणा घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।