सीकर‌ के जिला‌ खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली चल रही है। भर्ती रैली के 14वें दिन मंगलवार को अलवर और सीकर जिले के 620 युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती रैली में सीकर, अलवर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर और टोंक समेत 8 जिले के करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जयपुर आर्मी हैड क्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती ये भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। रैली के 15 वें दिन सीकर जिले के दांतारामगढ़, रींगस, नेछवा और अलवर जिले के 620 युवा 400 मीटर के ट्रैक पर दौड़ेंगे। आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक दमखम दिखाएंगे। जयपुर व सीकर जिले के साथ-साथ झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ भर्ती क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों का तिथि व क्षेत्रवार फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। कुल 12 हजार 720 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया भर्ती रैली के डायरेक्टर (कर्नल) हरीश चंद्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर को सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी व सीकर ग्रामीण के 116 और अलवर जिले के 504 युवाओं समेत कुल 620 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 15 अक्टूबर को दांतारामगढ़, नेछवा एवं रींगस क्षेत्र के 115 तथा एआरओ अलवर के 505, कुल 620 अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।