अजमेर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। हाल ही में मदार, शांतिपुरा, दयानंद कॉलोनी और श्री वाटिका रेजीडेंसी से बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों ने झूलते बिजली के तार हटवाए, गंदी नाली की सफाई कराई, बंद स्ट्रीट लाइट चालू करवाई और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : अमित मुद्गल आज के हमारे स्टार ऑफिसर अमित मुद्गल बने हैं। मदार स्थित जे.पी. कॉलोनी के वार्ड-55 निवासी हिमांशु लालवानी ने भास्कर समाधान ऐप पर पेड़ों की टहनियों में उलझे बिजली के तारों की शिकायत पोस्ट की थी। शिकायत मिलने के बाद अमित मुद्गल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से पेड़ों की टहनियों की छंटाई करवाई और बिजली के तारों को व्यवस्थित कराया। समय पर कार्रवाई से संभावित हादसे का खतरा टला और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। झूलते बिजली के तार हटने से लोगों को मिली राहत मदार स्थित जे.पी. कॉलोनी के वार्ड-55 में पेड़ों की टहनियों में उलझे बिजली के तारों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय निवासी हिमांशु लालवानी ने इस समस्या को उठाया था, जिसके बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर टहनियों की छंटाई कर तारों को व्यवस्थित कर दिया। इससे संभावित हादसों का खतरा टल गया है और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलने लगी है। गंदी नाली की सफाई से सड़क पर जलभराव से मिली राहत शांतिपुरा क्षेत्र में कचरे से भरी नाली के कारण सड़क पर गंदा पानी फैलने की समस्या का समाधान हो गया है। धर्मेंद्र मेघवाल द्वारा समस्या उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने नाली की सफाई कर दी। सफाई होने से पानी की निकासी सुचारु हो गई है और क्षेत्र के लोगों को गंदगी व जलभराव से राहत मिली है। 20 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट फिर हुई चालू दयानंद कॉलोनी गली नंबर-1 में पिछले 20 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है। पंकज ने इस समस्या को ऐप पर उठाया था। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट चालू कर दी। अब रात के समय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी होने से लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो गई है। शिकायतकर्ता ने भी समाधान की पुष्टि करते हुए दैनिक भास्कर टीम और संबंधित विभाग का आभार जताया है। बार-बार बिजली कटौती से मिली राहत, बिजली आपूर्ति हुई सुचारु अजमेर की श्री वाटिका रेजीडेंसी में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्र के निवासी दलजीत जाट ने बताया था कि हर घंटे बिजली चली जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया। अब क्षेत्रवासियों को लगातार बिजली मिल रही है, जिससे दैनिक कार्यों और विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली दिक्कत दूर हो गई है। अजमेर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरा पसरा है, तो कहीं महीनों से जाम नालियों के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बारिश में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सब्जी मंडी में सड़क पर फैली गंदगी व अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट से गली में अंधेरा, हादसे का बढ़ा खतरा अजमेरअशोक नगर, गढ़ी मालियान क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूबी रहती है। स्थानीय निवासी भोजराज ने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों के खेलने के दौरान सांप और बिच्छू निकलने का डर बना रहता है। वहीं रात में वाहन और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है। कई महीनों से ब्लॉक नाली, मच्छरों और गंदगी से लोग परेशान अजमेर यू चंद्रवरदाई नगर क्षेत्र में लंबे समय से नाली जाम होने के कारण गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासी पवन दवे ने बताया कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम से जल्द नाली की सफाई कराने की मांग की है। बारिश में घरों में भरता है गंदा पानी, लोगों का जीना हुआ मुश्किल अजमेर गुलाब बाड़ी मार्ग स्थित नया घर क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी संतोष भाटी ने बताया कि बरसात में सड़क और नालियों का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। सब्जी मंडी में सड़क पर फैली गंदगी, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी अजमेर आगरा गेट सब्जी मंडी में सड़क पर फैली गंदगी और सड़ी-गली सब्जियों के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कुछ सब्जी विक्रेता सड़क पर ही खराब सब्जियां फेंक देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और बदबू फैलती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कत होती है। लोगों ने नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ से लोगों को मिल रहा हल:8 दिन से पीने का पानी नहीं, अधिकारी बोले सप्लाई चालू, घरों के आगे बाढ़ जैसे हालात, विभागों को फिक्र ही नहीं 2.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 3.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 4.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 5.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप