सीकर में आर्मीपर्सन को प्लॉट दिलवाने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। 3 लोगों के खिलाफ उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झुंझुनूं जिले के रहने वाले आशाराम ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। आशाराम आर्मी में पोस्टेड है। इन्होंने बीरबल सिंह, जगदीश प्रसाद निवासी शिवसिंहपुरा और कुड़ली निवासी सुल्तान सिंह ओला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि साल 2015 में इन लोगों ने कहा कि शिवसिंहपुरा में यूआईटी के द्वारा एक कॉलोनी डवलप की जा रही है। 12 हजार रुपए प्रति वर्गगज बेचा था प्लॉट जहां पर प्लॉट 12 हजार रुपए प्रति वर्गगज के हिसाब से बेचे जा रहे हैं। सुल्तान सिंह ने ही खुद को कॉलोनी का कॉलोनाइजर बताते हुए बुकिंग करना बताया। आशाराम को कॉलोनी के कन्वर्जन अप्रूव्ड डॉक्यूमेंट भी दिखाए। 150 वर्गगज का एक प्लॉट दिखाते हुए कहा गया कि आपको इसका पट्टा भी UIT से बनाकर दे देंगे। 18 लाख देने के बाद भी नहीं दिया पट्टा इसके बाद आशाराम ने 18 लाख रुपए दे दिए लेकिन आज तक उन्हें प्लॉट का पट्टा नहीं दिया गया। जब भी वह छुट्टी आते हैं तो नामजद तीनों लोग कोई ना कोई बहाना बनाते हैं।। हाल ही में 10 जुलाई को उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि कोई भी पट्टा बनाकर नहीं देंगे। इसका पट्टा तो जगदीश के नाम से बनवा दिया गया है। आरोपी बोले- हमें पैसा हड़पना था अब हम तुम्हें कोई रुपए भी नहीं देंगे,जो करना है करो। आशाराम के परिचित ने जब इन लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हमें पैसा हड़पना था, आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।