सीकर में पंचायती राज चुनाव के बीच सीकर पुलिस में पोस्टेड एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी नौकरी से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। सीकर एसपी संजीव नैन ने इसकी स्वीकृति भी जारी कर दी है। ASI सुल्तान सिंह वर्तमान में सीकर में चल रहे जीण माता मेले में ड्यूटी कर रहे थे। आज सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है। 13 साल बाद रिटायर्ड होने वाले थे सुल्तान सिंह चर्चा है कि सुल्तान सिंह कांग्रेस से जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे। ASI की सीकर में कोतवाली थाने और रानोली सहित कई थानों में पोस्टिंग रही है। सुल्तान सिंह की करीब 13 साल की नौकरी बाकी है। इधर, अभी तक कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में ASI सुल्तान सिंह के नौकरी छोड़ने के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।