सीकर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने खराब स्ट्रीट लाइटों, नालियों की सफाई नहीं होने और सड़कों पर बने गड्ढों जैसी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। गोकुलपुरा स्टैंड पर चार महीने से बंद रोड लाइट चालू करवाई गई, जबकि सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या दूर की गई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' गोकुलपुरा स्टैंड से हरफूल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले चार महीने से रोड लाइट बंद पड़ी है। इससे रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए अमित शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर सांवली सर्किल से प्रवीण ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वहां जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी और वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता था। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... नवलगढ़ रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब, नीचे लटक रहे तार चरण सिंह नगर, नवलगढ़ रोड से विनोद कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब है। वहीं, बिजली के तार भी नीचे लटक रहे हैं। इससे रात के समय अंधेरा रहने के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द लाइट ठीक करवाकर तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करना चाहिए। तेवीपुरा तिराहे पर 2-3 महीने से नहीं हुई नाली की सफाई तेवीपुरा तिराहे से गिरीश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन महीने से नाली की सफाई नहीं हुई है। इससे नाली में गंदगी जमा होने की आशंका है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में नियमित सफाई करवाकर नाली की निकासी सुचारू करना जरूरी है। गोकुलपुरा में सड़क पर डेढ़ फीट गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा गोकुलपुरा से ओमप्रकाश जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द गड्ढे की मरम्मत करवानी चाहिए। महाराणा प्रताप नगर में सीवरेज कनेक्शन के बाद नहीं बनी सड़क महाराणा प्रताप नगर से उपेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवरेज कनेक्शन का काम होने के बाद सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया है। इससे सड़क की हालत खराब है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को राहत देने के लिए सड़क का दोबारा निर्माण करवाना जरूरी है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 2. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 3. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 4. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 5. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 6. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 7.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 8.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 9.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 10.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट