सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में कोट बांध के पास पहाड़ियों में एक कोरियोग्राफर युवती घायल हालत में मिली। युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि किसी ने बहन को ड्रग्स देकर मारपीट की है। इसके बाद पहाड़ियों में छोड़ा है। फिलहाल युवती बोलने की हालत में नहीं है। पुलिस उसके बयान के आधार पर मामले की जांच करेगी। युवती के शरीर पर चोट के निशान गोकुलपुरा SHO राजाराम लेघा ने बताया कि सोमवार को पुलिस थाने पर सूचना मिली कि कोट बांध के पास पहाड़ियों में एक युवती घायल हालत में मिली है। जिसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। मामले में युवती के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया गया। भाई का आरोप है कि उसकी बहन को कोई अपने साथ लेकर गया और ड्रग्स देकर जान से मारने की नियत में पहाड़ी में छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार- युवती नशे की हालत में है। ऐसे में वह अब तक कुछ नहीं बोल सकी है। युवती के बयानों के बाद ही उसके साथ हुई घटना के बारे में पता लग पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।