सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… वार्ड 47: नालियां बनाईं, ढकना ही भूल गए सीकर के वार्ड नंबर 47 की पुरोहित जी की ढाणी से राहुल ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नालियां बनाएं तो काफी समय हो चुका है लेकिन लेकिन इन्हें अभी ढका नहीं है। इससे लाइब्रेरी, स्कूल और घर आने–जाने में बहुत परेशानी हो रही है। गांधी नगर: फैरो कवर नहीं लगे, कीचड़ जमा फतेहपुर रोड, गांधी नगर से अमित कुमार ने मारु स्कूल के सामने फैरो कवर ठीक से न लगे होने और कीचड़ की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि रोज इसी जगह से बच्चे स्कूल जाते हैं लेकिन बार–बार पोस्ट करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कुमावत नगर: गली में झूल रहीं बिजली की तारें बिहारी मार्ग, कुमावत नगर, हरिजन बस्ती से पवन कुमार ने गली में झूलते बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि गली से गुजर रही बिजली की सप्लाई लाइन काफी नीचे लटक रही हैं और इनमें कई जगह कट लगे हुए हैं। इस गली से स्कूली बच्चों की बसें भी गुजरती हैं। बिजली विभाग जल्द इसका समाधान करवाए। ओम रेजिडेंसी: पक्की नालियां नहीं, सड़क पर जमा पानी शशि सोनिया ने ओम रेजिडेंसी से धन्वंतरी तक जाने वाली रोड की स्थिति से प्रशासन को अवगत करवाया है। उन्होंने लिखा है कि इस पूरी रोड के किनारे गंदा पानी जमा है। गड्ढे और टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन से अपील है कि वे नालियां पक्की बनवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… कोतवाली रोड: समस्या पोस्ट हुई, सुधारा टूटा फैरो कवर वार्ड 14 और 20 के वासियों ने टूटे फैरो कवर की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि दोनों वार्ड के बीच कोतवाली रोड पर एक नाले के ऊपर लगा फैरो कवर टूटा हुआ है। इसे जल्द बदलें हादसे की आशंका बनी रहती है। पोस्ट होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने टूटा फैरो कवर बदल दिया। राधा किशनपुरा: एईएन विकास मिश्रा बने 'स्टार ऑफिसर' आरटीओ रोड, राधा किशनपुरा से अशोक कुमार सोनी ने रोड और नाली न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी कॉलोनी 40 साल पुरानी है लेकिन बावजूद इसके यहां न तो आज तक पक्की सड़कें बनीं न ही नालियां। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद एईएन विकास मिश्रा ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान