सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। कहीं पेयजल पाइप लाइन टूटने से पानी सड़कों पर बह रहा है तो कहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई स्थानों पर टूटी सड़कें, खुले में फैला कचरा और बंद स्ट्रीट लाइट लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। नागरिकों ने भास्कर समाधान ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। नियमित निगरानी, सफाई, मरम्मत और रखरखाव होने से लोगों को राहत मिलेगी और ऐसी समस्याएं दोबारा नहीं होंगी। नागरिकों ने संबंधित विभागों से सभी लंबित शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… फैला कचरा हटाया, लोगों को मिली राहत श्री कल्याण जी मंदिर चौराहे के पास रहने वाले सुनील कुमार ने भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से कचरा एकत्र हो गया था। कचरे के ढेर से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी के कारण मच्छरों और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। समस्या के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र से कचरा हटाकर सफाई करवाई। सफाई होने के बाद इलाके में फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों को राहत मिली। गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया गया परमा चौधरी ने गोकुलपुरा गांव स्थित शेखावाटी पार्क के पास खुले में फैले कचरे की समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई। इससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली। अमित स्वामी बने आज के स्टार ऑफिसर आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन अमित स्वामी हैं, जिनकी तत्पर कार्रवाई से श्री कल्याण जी मंदिर चौराहे की एक बड़ी सफाई समस्या का समाधान हुआ। क्षेत्र के सुनील कुमार ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट की थी कि उनके इलाके में लंबे समय से कचरे का ढेर जमा था। कचरे के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही गंदगी के कारण मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। शिकायत मिलने के बाद स्टार ऑफिसर अमित स्वामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करवाई। नगर परिषद की सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटाया और पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई। पाइप लाइन टूटने से रोज बह रहा पेयजल वार्ड-28 के दूधीया नगर निवासी जयप्रकाश सैनी ने बताया कि इलाके में कई जगह पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण रोजाना बड़ी मात्रा में पानी सड़क और नालियों में बह रहा है। सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही पेयजल की लगातार बर्बादी भी हो रही है। वार्ड-60 में गंदी नालियों से बढ़ा मच्छरों का खतरा वार्ड-60 स्थित मौलाना आजाद स्कूल के पास रहने वाले मंसूर खोखर ने बताया कि यहां लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। टूटी नाली और जर्जर सड़क से दो साल से परेशानी नाथी देवी सिकरिया कॉलोनी से अमित कुमार मीणा ने शिकायत में बताया कि उनके क्षेत्र में नाली टूटने के कारण गंदा पानी लगातार बह रहा है। वहीं सड़क भी पिछले दो साल से टूटी हुई है। बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना और वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हाउसिंग बोर्ड में महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट हाउसिंग बोर्ड शिवसिंहपुरा सेक्टर-10 निवासी राजेश पारीक ने बताया कि गली नंबर-214 की स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को डर के माहौल में निकलना पड़ता है। लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 2.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 3.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 4.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 5.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.JEN हरिराम बने आज 'स्टार ऑफिसर':एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 7.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 8.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान 9.बारिश से पहले नालियों की सफाई की मांग तेज:टूटी सड़कें, गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, सीकर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से उठी समस्याएं 10.सीकर में भास्कर समाधान का असर, शिकायतों पर लिया एक्शन:उठीं सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं; अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’