सीकर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में बंद स्ट्रीट लाइट, नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने, पेयजल संकट और जर्जर सड़कों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक इन समस्याओं को दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' ऐप के माध्यम से लगातार उठा रहे हैं। वहीं कुछ मामलों में संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान भी किया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… बार-बार खराब हो रही स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से लोग परेशान जाट कॉलोनी निवासी सरजीत पूनिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की रोड लाइट बार-बार खराब हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होने से रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने नियमित रखरखाव और स्थायी समाधान की मांग की है। कचरा गाड़ी नहीं आने से कॉलोनी में फैली गंदगी गोकुलपुरा तिराहा स्थित मानव सिटी रेजिडेंसी निवासी एन.के. सैनी ने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से नियमित कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही है। इसके कारण लोग मजबूरी में खाली भूखंडों और सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं। कचरे के ढेर लगने से दुर्गंध फैल रही है और बारिश के मौसम में मच्छरों तथा संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पेयजल संकट और अस्थायी बिजली कनेक्शन से बढ़ी परेशानी सालासर रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद सैनी ने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को घरेलू कार्यों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कॉलोनी में कई स्थानों पर अब भी अस्थायी बिजली कनेक्शन हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। क्षेत्रवासियों ने पेयजल और बिजली दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। आरटीओ कार्यालय के सामने सड़क जर्जर, हादसे की आशंका आरटीओ ऑफिस रोड स्थित रामगोपाल सिटी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के सामने सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे गड्ढों का पता नहीं चल पाता और दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या का समाधान राधा किशनपुरा निवासी विक्रम ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बिजली कट रही थी। साथ ही कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य घरेलू उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने आवश्यक तकनीकी सुधार कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। अब बिजली कटौती बंद हो गई है और वोल्टेज की समस्या का भी समाधान हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। बिजली पोल की बंद लाइट हुई चालू, लोगों को मिली राहत रिलायंस मॉल के सामने सुनील कुमार सैनी ने भास्कर समाधान ऐप पर समस्या पोस्ट की थी कि बिजली पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी थी। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर चालू कर दिया। अब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। आज के स्टार ऑफिसर : एईएन विवेक ओला राधा किशनपुरा निवासी विक्रम ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बिजली कट रही थी। साथ ही कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य घरेलू उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या मिलने के बाद एईएन विवेक ओला ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से आवश्यक तकनीकी सुधार करवाए। समय पर कार्रवाई से बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, कम वोल्टेज की समस्या दूर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 3.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 4.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 7.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 8.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 9.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’