सीकर जिले में 32 साल की महिला से रेप करने की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में महिला को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह ग्रामीण एरिया की रहने वाली है। 9 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे घर पर महिला के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था तब गांव का रहने वाला आरोपी युवक घर के अंदर घुस गया। जिसने एक गेट को भी अंदर से लॉक किया। इसके बाद वह महिला की तरफ आया और उसने महिला से रेप करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने खुद का बचाव करते हुए चिल्लाना शुरू किया और आरोपी युवक को खुद से दूर करती रही। महिला के चिल्लाने की वजह से पहले तो आरोपी युवक ने महिला का मुंह बंद करना चाहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी युवक महिला को मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है। 28 साल की महिला 6 साल की बेटी को लेकर लापता सीकर जिले में 28 साल की महिला का अपनी 6 साल की बेटी के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के देवर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी भाभी अपनी 6 साल की बेटी को लेकर 13 जुलाई की दोपहर घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।