सीकर की 192 ग्राम पंचायतों में आज पंच-सरपंच के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सीकर जिले के पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समिति क्षेत्रों में 192 ग्राम ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 2091 वार्ड पंच के लिए आज वोटिंग हो रही है। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर पर आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है। 766 बूथों पर 7.96 लाख वोटर करेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के पहले चरण के चुनाव में 766 बूथों पर 5 ट्रांसजेंडर समेत कुल 7,96,366 लाख वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर के 5 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 135, अजीतगढ़ में 94, खंडेला में 228, पिपराली में 104 और नीमकाथाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। अजीतगढ़ पंचायत समिति खंडेला पंचायत समिति नीमकाथाना पंचायत समिति पाटन पंचायत समिति पिपराली पंचायत समिति श्रीमाधोपुर पंचायत समिति