सीकर जिले में गेस्ट हाउस संचालक द्वारा एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक युवती को अकेला देखकर उसके कमरे में घुसा। इसके बाद वह युवती के साथ रेप करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक उसे धमकियां देने लगा। अब युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती दूसरे राज्य की रहने वाली इस संबंध में 34 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह दूसरे राज्य की रहने वाली है। जो सीकर जिले में किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। उसने सीकर जिले के ही एक कस्बे में रुकने के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था। वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया इसी दौरान वहां पर गेस्ट हाउस का संचालक आ गया। जो युवती के साथ रेप करने लगा। युवती ने जब चिल्लाने की कोशिश की तो गेस्ट हाउस संचालक ने उसका मुंह बंद कर दिया और धमकियां देने लगा कि अब चिल्लाई तो वह उसकी बदनामी कर देगा। इंस्पेक्टर लेवल ऑफिसर कर रहे जांच ऐसे में डर के मारे पहले तो युवती ने यह बात किसी को भी नहीं बताई। अंत में अब पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर लेवल ऑफिसर कर रहे हैं। प्राइवेट कॉलेज में युवती से छेड़छाड़ सीकर जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है। जहां पर एक युवक के द्वारा उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब इस मामले में भी जांच कर रही है।