सीकर के हर्ष पर्वत पर आज शिवजी और भेरुजी के मंदिर के पीछे पहाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग पिछले काफी समय से लग रही है। मौके पर दमकल को भी बुलाया गया। लेकिन उससे भी काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के चलते करीब 7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जल गई। हर्ष पर्वत पर स्थित भैरूजी मंदिर के पुजारी विजय पाराशर ने बताया- आज दोपहर के समय आग लगना शुरू हुई थी। धीरे-धीरे अब यह आग बढ़ती जा रही है। आग लगने के चलते भैरूजी और शिवाजी मंदिर के पीछे करीब 7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जल गई। मौके पर एक दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया, लेकिन वह भी आग पर काबू नहीं पा सकी। बता दें कि सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। आज जब यहां पहाड़ी के पिछले एरिया में आग लगी तो उस आग को करीब 10 किलोमीटर दूर दुजोद गांव से भी देखा गया।