सीकर जिले में ज्वेलरी शॉप पर आभूषण खरीदने आई 22 साल की युवती से दुकानदार ने ही छेड़छाड़ कर दी। आरोपी दुकानदार बोला- आंखे बंद करो तुम्हें एक चीज दिखाता हूं। युवती ने आंखे बंद की तो आरोपी युवती से छेड़छाड़ करने लग गया। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। 22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी आने वाली है। इसलिए वह कोई ज्वेलरी खरीदने के लिए आज दोपहर को शॉप पर गई थी। तब आरोपी दुकानदार ने उसे कुछ ज्वेलरी दिखाई जो 18 कैरेट की थी। तब युवती ने कहा कि उसे तो 22 कैरेट की ही ज्वेलरी लेनी है। फिर युवती ने अपनी बहन को कॉल करके पूछा तो उसने कहा कि मां की पायल पुरानी हो गई है, इसलिए पायल ले लो। फिर आरोपी दुकानदार ने पायल दिखाई। जो काफी ज्याद मंहगी थी। दुकानदार ने युवती को आंखे बंद करने के लिए बोला युवती ने कहा कि उसका बजट थोड़ा कम ही है। युवती एक पेंडेंट देखने लगी तो आरोपी दुकानदार ने कहा कि आंखे बंद करो तुम्हें एक चीज दिखाता हूं। युवती ने आंखे बंद की तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती इसका विरोध करते हुए चिल्लाने लगी तो आरोपी दुकानदार उसे ही उलाहना देने लगा और चिल्लाने लगा कि तुम यहां से फ्री में ही चीज लेकर जाना चाहती हो। इसके बाद युवती पुलिस थाने पर गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दुकानदार को हिरासत में लिया पुलिस ने जब दुकान पर आकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया गया।