सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की से बातचीत की थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 16 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह दूसरे जिले के रहने वाले हैं। काम के सिलसिले में सीकर आए हैं। इस दौरान बेटी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से पहचान हुई। युवक ने लड़की से बातचीत करना शुरू कर लिया। इसके बाद आरोपी सीकर आया और लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। उसे बंधक बनाकर रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग लड़की जैसे-तैसे आरोपी से बचकर आई और घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच डीवाईएसपी रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं। पेपर देने गई 22 साल की युवती नहीं लौटी सीकर जिले में 22 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती एग्जाम देने के लिए दूसरे जिले में गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 22 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे एग्जाम देने के लिए दूसरे जिले में गई थी। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।