सीकर में 17 साल की नाबालिग और 23 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग को स्कूल जाते वक्त युवक अपने साथ ले गया। वहीं युवती रात के समय घर से लापता हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पहले मामले में नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 21 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। शाम को स्कूल का समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटी। ऐसे में परिवार ने आसपास तलाश की। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें एक लड़का उसे अपने साथ गाड़ी में ले जाते हुए दिख रहा है। उनके साथ एक महिला भी नजर आई। वहीं दूसरे मामले में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 23 अक्टूबर की रात उनका परिवार अपने-अपने कमरों में सोया था। 24 अक्टूबर को जब सुबह उठकर देखा तो उनकी 23 साल की बेटी नहीं मिली। बेटी के पास मोबाइल भी था, जो अब लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस इन दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।