सीकर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करके कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 19 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह 2021 में 14 साल की थी। तब गांव के ही रहने वाले आरोपी युवक ने रास्ते में पीछा किया। फिर जबरदस्ती रेप किया। रेप करने के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोपी युवक धमकियां देने लगा कि वह उसकी बदनामी कर देगा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी डर की वजह से नाबालिग लड़की ने यह बात किसी को भी नहीं बताई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक कई बार पीड़िता के साथ रेप किया। जब भी पीड़िता विरोध करती तो आरोपी युवक उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपने घरवालों को बताई। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंदिर गई युवती लापता वहीं, दूसरी तरफ सीकर जिले में 24 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। यूपी के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 24 साल की बहन 27 अप्रैल की रात 9 बजे पड़ोस में स्थित मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।