सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से डेढ़ साल के भीतर कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह 16 साल की नाबालिग थी तो जुलाई 2024 में गांव का रहने वाला आरोपी युवक उसका किडनैप करके कहीं ले गया। जहां आरोपी युवक ने मेरे साथ रेप किया। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार नाबालिग के साथ रेप किया गया। जब भी वह विरोध करती तो आरोपी कहता कि वह उसे बदनाम कर देगा। पूरे घटनाक्रम में आरोपी के एक साथी ने भी सहयोग किया। दोनों के खिलाफ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिले में 22-22 साल की युवती-महिला लापता सीकर जिले में 22-22 साल की युवती और महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों ही घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। पहले केस में 22 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 23 अप्रैल की रात को उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरे केस में 22 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 अप्रैल की दोपहर को उनकी बहन घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिवार ने अपने स्तर पर युवती की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।