सीकर नगर परिषद में वार्ड नं-34 के पार्षद अशोक चौधरी लगातार तीसरी बार उपसभापति बन गए हैं। कांग्रेस के अशोक चौधरी ने भाजपा की रेखा बिजारणिया को 17 वोटों से हराया। कांग्रेस ने सभापति चुनाव की वोटिंग को बरकरार रखने में सफलता हासिल की और कोई टूट-फूट नहीं होने दी। अशोक चौधरी को 41 और रेखा बिजारणिया को 24 वोट मिले। सीकर जिले के 13 निकायों में वाइस चेयरमैन के चुनावों की वोटिंग खत्म हो गई है। इससे पहले आज सीकर नगर परिषद में वाइस चेयरमैन के पद के लिए कांग्रेस से अशोक चौधरी और भाजपा से रेखा बिजारणिया ने नामांकन दाखिल किया था। खाटूश्यामजी नगर पालिका की लापता पार्षद मिली इधर, खाटूश्यामजी नगर पालिका की लापता पार्षद लक्ष्मी देवी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं पड़ने की वजह से खाटूश्यामजी में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के चुनाव को निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया था। --- ये खबर भी पढ़ें…. खतीजा बानो बनीं सीकर की सभापति:भाजपा की कंचन खड़ोलिया को 17 वोट से हराया; पति ने विधायक के पैर छूकर लिया आशीर्वाद