सीकर में 16 साल की नीट स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के कमरे में दीवार में खूंटी पर चुन्नी से फंदा बनाकर छात्रा झूल गई। सुसाइड करने से पहले छात्रा ने अपने रजिस्टर में सुसाइड नोट में लिखा- मैं नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगी, जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। पुलिस के अनुसार- नाबालिग छात्रा (16) इसी साल सीकर की प्राइवेट कोचिंग में नीट की तैयारी करने के लिए आई थी। जो यहां एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। छात्रा ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अपने कमरे का गेट नहीं खोला। ऐसे में स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को खोला तो उसमें नाबालिग छात्रा फंदे पर लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी, पोस्टमॉर्टम करवाया पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद करके परिजनों को सूचना दी। परिजन दोपहर करीब 2 बजे सीकर पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि नाबालिग छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में सुसाइड किया। ये खबर भी पढ़ें... नीट से पहले सीकर में स्टूडेंट ने की आत्महत्या:2 बार कोचिंग की, अब सेल्फ स्टडी कर रहा था; सुसाइड नोट में लिखा- बहुत दूर जा रहा हूं सीकर में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट उमेश (22) ने जून 2026 को सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उमेश का नीट का यह तीसरा अटेम्प्ट था। (पूरी खबर पढ़ें)