सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क, नालियों, स्ट्रीट लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। भास्कर समाधान ऐप पर नागरिक लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। कहीं सड़क पर गहरे गड्ढों से हादसे का डर बना हुआ है, तो कहीं बंद नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा रहता है, वहीं कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। नागरिकों का कहना है कि कई शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हुआ है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… भास्कर समाधान का असर: समस्या का हुआ समाधान चरण सिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ढाका द्वारा सड़क, स्ट्रीट लाइट और धूल की समस्या पोस्ट की थी। जिसका समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता ने स्वयं ऐप पर समाधान की पुष्टि करते हुए समस्या के निस्तारण की जानकारी दी। यह दिखाता है कि समय पर कार्रवाई होने पर नागरिकों को राहत मिल रही है। आज के स्टार ऑफिसर बने सुरेंद्र जाट भास्कर समाधान के माध्यम से चरण सिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ढाका ने अपने क्षेत्र में खराब सड़क, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और धूल की समस्या पोस्ट की थी। सड़क क्षतिग्रस्त होने और धूल उड़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा रहने के कारण क्षेत्रवासियों को असुविधा हो रही थी। समस्या पर कार्रवाई करते हुए आज के हमारे स्टार ऑफिसर सुरेंद्र जाट ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करवाया। विभाग की कार्रवाई के बाद सड़क, स्ट्रीट लाइट और धूल से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।समाधान के बाद शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ढाका ने स्वयं भास्कर समाधान ऐप पर समस्या के निस्तारण की पुष्टि करते हुए संतोष जताया। अंबेडकर नगर में एक महीने से फूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 62 में करीब एक महीने से फूटे नाले के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था। इससे आसपास के लोगों को दुर्गंध, गंदगी और मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ था। स्थानीय निवासी चंद्रकांत लखिवाल ने इस समस्या को भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से उठाया था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। नाले की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया गया, जिससे सड़क पर गंदा पानी फैलना बंद हो गया है। समय पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग और भास्कर समाधान का आभार जताया। आयाम कोचिंग से गुरुकृपा हॉस्पिटल तक सड़क पर गहरे गड्ढे शिकायतकर्ता सुमेर सिंह ने बताया कि पिपराली रोड स्थित आयाम कोचिंग से गुरुकृपा हॉस्पिटल तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। श्याम कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट फूलचंद जाट ने शिकायत में बताया कि सांवली स्थित होटल न्यू राजमहल के पीछे श्याम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट बंद है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत होती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। शेखपुरा मोहल्ले में नाला जाम, सड़क पर फैला गंदा पानी मुकेश कुमार ने बताया कि सिल्वर जुबली रोड स्थित शेखपुरा मोहल्ले में गंदे पानी का नाला जाम हो गया है। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है और बदबू के कारण आसपास के निवासी भी परेशान हैं। सांवली सर्किल क्षेत्र में 10 दिन से बंद पेयजल बोरिंग भूतपूर्व कैप्टन विजय सैनी ने बताया कि सांवली सर्किल क्षेत्र की पेयजल बोरिंग पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी है। इससे आसपास के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 3.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 4.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 5.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 6.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.JEN हरिराम बने आज 'स्टार ऑफिसर':एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 8.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान 10.बारिश से पहले नालियों की सफाई की मांग तेज:टूटी सड़कें, गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, सीकर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से उठी समस्याएं