सीकर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल पंच-सरपंच की वोटिंग होगी। सीकर जिले के 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में 192 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 2091 वार्ड पंच के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। सीकर जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है। 766 बूथों पर 7.96 लाख वोटर करेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के पहले चरण के चुनाव में 803 बूथों पर 79 लाख 63 हजार 66 लाख वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर के 5 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पहले चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 135, अजीतगढ़ में 94, खंडेला में 228, पिपराली में 104 और नीमकाथाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए आज बैलट पेपर भेजे गए हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। अजीतगढ़ पंचायत समिति खंडेला पंचायत समिति नीमकाथाना पंचायत समिति पाटन पंचायत समिति पिपराली पंचायत समिति श्रीमाधोपुर पंचायत समिति