सीकर में आज नगर परिषद और सीकर पुलिस के द्वारा पिपराली रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सीकर में नई पुलिया के नीचे सड़क के दोनों तरफ 7-7 मीटर की सर्विस रोड बनना प्रस्तावित है। जिसके लिए आज अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बता दें कि सीकर में नया नवलगढ़ पुलिया ट्रायल के लिए करीब 1 महीने पहले शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने के लिए लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिए गए। जिसके बाद इस कार्रवाई को आज अंजाम दिया जा रहा है।