पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आज सीकर के पुलिस लाइन ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके और सलामी देकर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों की याद में पुलिस लाइन ग्राउंड मे पेड़ भी लगाए गए। इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया इस मौके पर ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिकबलों में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम के तहत आज पुलिस लाइन ग्राउंड में सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर पेड़ भी लगाए गए हैं। जिससे कि उन शहीदों का स्मरण हमेशा होता रहे। राजस्थान पुलिस से पांच ASP डॉ तेजपाल सिंह ने कहा कि पिछले 1 साल में देश की रक्षा करते हुए राजस्थान पुलिस से पांच और देश में 154 जवान शहीद हुए हैं। आज उन्हें यहां श्रद्धांजलि दी गई।