सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 26 अक्टूबर को शहर के सालासर स्टैंड पावर हाउस से जुड़े 11 KV सुभाष चौक फीडर की कई काॅलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार, 33/11 KV सालासर स्टैंड जीएसएस पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली रहेगी बंद सीएसडी-सैकंड एईएन महेंद्र महिचा ने बताया कि कल 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दीपावली मेंटेनेंस कार्य किए जाने के लिए 33/11 केवी सालासर स्टैंड जीएसएस से चलने वाले 11 केवी सुभाष चौक फीडर से संबंधित सुभाष चौक, फतेहपुरी गेट, नानी गेट, फोर्ट मार्केट और इससे जुड़े आस पास के इलाके में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।