सीकर में आज धूप का असर तेज है। आज दोपहर 2 बजे हल्की बादलवाही हुई, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। पिछले 4 दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शेखावाटी के सीकर-चुरू में अभी सर्वाधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। लोग गर्मी से बचाव के जतन करते नजर आ रहे हैं। बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर जिले फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर मौसम केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में दिन की गर्मी लगातार स्थिर बनी हुई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर जिले में अगले 1 सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। अभी तेज गर्मी का असर रात के तापमान में भी महसूस हो रहा है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ाेतरी संभव है। इस बार क्लाइमेट चेंज की वजह से अप्रैल महीने में भी तेज गर्मी पड़ रही है।