सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों में नाली निर्माण नहीं होने, बारिश में पानी बहने और बेसहारा पशुओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के ऊपर पेड़ों की शाखाएं पहुंच रही हैं, तो कहीं सड़क और पानी की पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। वहीं, सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन सुरेंद्र बने आज के 'स्टार ऑफिसर' महाराणा प्रताप नगर से जेएल चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की सड़क पूरी तरह टूट गई है। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से इसका समाधान करवा दिया गया। सड़क ठीक होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन सुरेंद्र को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। टूटी पानी की पाइपलाइन ठीक करवाई, पानी की बर्बादी रुकी सुभाष चौक से वार्डवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण पानी की बर्बादी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। इससे पानी की बर्बादी रुकी और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... नाली का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी कंवरपुरा रोड, पैराडाइज सिटी से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली की व्यवस्था नहीं होने से पानी की निकासी को लेकर परेशानी होती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग क्षेत्र में नाली का निर्माण करवाएगा, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिले। खुली नाली से बारिश में सड़क पर बहता है पानी कायस्थ कॉलोनी से ज्योति सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खुली नाली होने के कारण बारिश के समय पानी बाहर बहने लगता है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है और रास्ते पर पानी फैल जाता है। स्थानीय लोगों ने नाली की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान पानी सड़क पर न फैले और आवागमन में परेशानी नहीं हो। सुबह सड़क पर जमा होते हैं बेसहारा पशु, लोगों को डर हरिराम विहार मार्ग, रानी सती सर्किल से गगनदीप माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सुबह के समय काफी बेसहारा पशु आ जाते हैं। इनके सड़क पर घूमने से आने-जाने वाले लोगों को डर बना रहता है। पशुओं के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बेसहारा पशुओं को हटवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। 11 हजार वोल्ट की लाइन के ऊपर पेड़ों की शाखाएं, खतरे की आशंका राधा किशनपुरा से दीपक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन जा रही है। इसके ऊपर से पेड़ों की शाखाएं भी निकल रही हैं। इससे बिजली लाइन और पेड़ों की शाखाओं के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बिजली लाइन के आसपास की शाखाओं की छंटाई करवाने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':कुमावत नगर में सड़क और पार्क के झूलों की समस्या हुई दूर 2. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क के बीच लगा बिजली का पोल हटाया, लोगों को मिली राहत 3. कलवारिया कुंज में 10 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, बेसहारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 4. जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':टूटी नाली-सड़क, बिजली के नीचे लटकते तार और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 5. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:15 दिन बाद हुआ कचरे का समाधान, रोड लाइट भी सुधरी, नाले की सफाई, टूटी रोड पर अब भी एक्शन का इंतजार 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'