सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। हाल ही में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सफाई, सीवर, जलभराव और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वार्ड-28 में कचरा उठवाया गया और जयपुर रोड स्थित खिचियों का बास में सीवर लाइन की समस्या का समाधान किया गया। वहीं, बीएसएनएल टेलीकॉम कॉलोनी में नाले की सफाई, देव नगर में आवारा पशुओं, ग्राम कुंडल में जलभराव और सुभाष चौक क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने जैसी समस्याओं के समाधान की मांग स्थानीय लोगों ने की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन अमित स्वामी आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन अमित स्वामी बने हैं। सीकर के दधीचि नगर, शीतला का बास, वार्ड नंबर-28 में पिछले कई दिनों से ऑटो टिपर नहीं आने के कारण घरों और सड़क किनारे कचरे के ढेर लग गए थे। इससे बदबू फैल रही थी और बारिश के मौसम में संक्रमण व मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। समस्या मिलने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से क्षेत्र की सफाई करवाई और नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। समय पर कार्रवाई से लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली। उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। वार्ड 28 में कचरा उठने से लोगों को मिली राहत सीकर के दधीचि नगर, शीतला का बास, वार्ड नंबर 28 में पिछले कई दिनों से ऑटो टिपर नहीं आने के कारण घरों और सड़क किनारे कचरे के ढेर लग गए थे। इससे बदबू फैलने के साथ बारिश के मौसम में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। इस समस्या को लेकर जयप्रकाश सैनी ने नागरिक मंच पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से जल्द कचरा उठाने की मांग की थी। शिकायत के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में ऑटो टिपर भेजकर जमा कचरा उठवा दिया। समस्या के समाधान से क्षेत्रवासियों को राहत मिली और लोगों ने नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था बनाए रखने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो। सीवर लाइन की समस्या का हुआ समाधान जयपुर रोड स्थित खिचियों का बास निवासी नवल किशोर ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट की थी कि सीवर लाइन शुरू होने से पहले ही लोगों ने अवैध कनेक्शन कर लिए थे। इसके कारण चैंबर से गंदा पानी निकलकर सड़क पर फैल रहा था और आसपास बदबू से लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और समस्या का समाधान कर दिया। अब गंदे पानी का बहाव बंद हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को दुर्गंध और गंदगी से राहत मिली। एक साल से नाले की सफाई न होने से बीमारी का खतरा बीएसएनएल टेलीकॉम कॉलोनी निवासी रामनिवास दुकिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी के नाले की पिछले एक साल से सफाई नहीं हुई है। नाले में झाड़ियां, मिट्टी और कचरा जमा होने से बरसात में जलभराव की स्थिति बन रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बेसहारा पशुओं से लोग परेशान, हादसे का खतरा देव नगर निवासी हरफूल सिंह ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़कर ले गई थी, लेकिन अगले ही दिन उन्हें फिर छोड़ दिया गया। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़कों पर घूम रहे पशुओं के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने जलभराव से मरीज परेशान नगर परिषद के वार्ड-55 स्थित ग्राम कुंडल निवासी तनसुख ओला ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि राजकीय उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने पिछले कई दिनों से पानी भरा हुआ है। सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण मरीजों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द जल निकासी और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव, आवागमन हुआ मुश्किल सुभाष चौक स्थित बकरा मंडी रोड निवासी विनोद जैन ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कई जगह जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 4.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 8.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 9.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 10.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन