सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। कहीं आवारा पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं तो कहीं खराब स्ट्रीट लाइट के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं सड़क पर बने गहरे गड्ढे भी हादसों की आशंका बढ़ा रहे हैं। लोगों ने भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से समस्याएं उठाकर संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… भास्कर समाधान का असर आज के स्टार ऑफिसर बने: सुरेंद्र गोदारा आज के हमारे स्टार ऑफिसर सुरेंद्र गोदारा बने हैं। दुष्यंत कुमार ने नवलगढ़ रोड स्थित सम्राटपुरा क्षेत्र में गली में जमा कचरे की समस्या भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। शिकायत मिलने के बाद सुरेंद्र गोदारा ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की टीम से मौके पर सफाई करवाई और जमा कचरा हटवाया। समय पर कार्रवाई होने से क्षेत्र के लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली। उनकी तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। गली से कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत दुष्यंत कुमार ने नवलगढ़ रोड स्थित सम्राटपुरा क्षेत्र में गली में जमा कचरे की समस्या भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने सफाई कर कचरा हटवा दिया। इसके बाद दुष्यंत कुमार ने स्वयं ऐप पर समस्या के समाधान की पुष्टि की, जिससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिली। ताज नगर में बार-बार बिजली कटौती से लोग थे परेशान, समस्या का हुआ समाधान
ताज नगर वार्ड नंबर 18 स्थित मोहल्ला हुसैन गंज में लंबे समय से लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान थे। बार-बार बिजली जाने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कई बार विद्युत विभाग में कॉल करने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा था। इसी समस्या को लेकर स्थानीय निवासी इरफान ने भास्कर समाधान ऐप पर अपनी समस्या पोस्ट की। समस्या में बताया गया कि पूरे मोहल्ले में बार-बार बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी जिस समस्या का समाधान कर दिया गया। देव नगर में आवारा पशुओं का आतंक महेश खोखर ने देव नगर के गणेश विहार, जिला खेल स्टेडियम के सामने आवारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गाय और सांड खुले में घूम रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुबह और शाम के समय राहगीरों व वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आनंद नगर में खराब स्ट्रीट लाइट से अंधेरा दीपेश ने आनंद नगर में नव-निर्मित रेलवे बाउंड्री लाइन के पास स्थित गली में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इससे स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा दिनेश ने नवलगढ़ रोड स्थित तमन्ना कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। आवारा सांडों से लोगों की बढ़ी परेशानी रवि करवासरा ने गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट जी-8 और श्रीकृष्णा रेजिडेंसी के सामने आवारा सांडों के आतंक की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि रोजाना 10 से 15 सांड सड़क पर घूमते हैं, जिससे विद्यार्थियों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 5.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 6.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 7.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 8.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.JEN हरिराम बने आज 'स्टार ऑफिसर':एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 10.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’