सीकर जिले के एक मंदिर में दर्शन करने के लिए आई 37 साल की महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिचित युवक और उसके दो साथियों ने महिला को होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 37 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह दूसरे जिले की रहने वाली है। जो सीकर जिले में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। यहां उसे मंदिर में जाने के पहले परिचित युवक और उसके दो साथी मिले। जो उसे अपने साथ एक होटल में लेकर गए। होटल में ले जाकर परिचित युवक और उसके दोनों साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे महिला ने यह बात पहले तो किसी को नहीं बताई। घर पहुंचकर उसने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच DYSP रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं। 34 साल की महिला से छेड़छाड़ सीकर जिले में 34 साल की महिला से छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 7 बजे गांव का ही रहने वाला एक युवक उनके घर में घुसा और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।