सीकर जिले के एक मंदिर में दर्शन करने के लिए आई विवाहिता से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का परिचित युवक और उसके दो साथी उसे एक होटल में लेकर गए। इसके बाद गैंगरेप किया। महिला ने घर जाकर अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दूसरे जिले की रहने वाली है। एक मंदिर में दर्शन करने के लिए सीकर आई थी। मंदिर में जाने से पहले परिचित युवक और उसके दो साथी मिले। वह उसे एक होटल में लेकर गए और गैंगरेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को जाने दिया। पीड़िता ने घर जाकर अपने पति को आपबीती बताई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ सीकर जिले में 34 साल की महिला से छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 7 बजे गांव का ही रहने वाला एक युवक उनके घर में घुसा और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।