सीकर में कहीं नाली की गंदगी से बीमारियों का खतरा है, तो कहीं खुले चैंबर, संकरी सड़क और कीचड़ से लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। राज नगर में डेढ़ महीने से लंबित सड़क कार्य की समस्या भी सामने आई है। वहीं, धोद रोड पर चैंबर की ऊंचाई से जुड़ी शिकायत का समाधान होने पर लोगों को राहत मिली। अब अन्य समस्याओं के समाधान के लिए रहवासियों को जिम्मेदारों से कार्रवाई की उम्मीद है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' शहर के धोद रोड, वार्ड 28 से अमित कुमार मीणा ने सड़क के लेवल से चैंबर कफी ऊपर निकलने की समस्या पोस्ट की थी। पोस्ट में बताया कि चैंबर का लेवल उपर होने के कारण एक ट्रेक्टर की ट्रोली का टायर अलग हो गया। समस्या सामने आने के बाद जेईएन पिंकी मीणा ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली। डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम राज नगर, वार्ड 36 से समस्त वार्डवासीयों ने डेढ़ महीने से रोड कार्य लंबित होने की समस्या पोस्ट की थी। खुदाई का काम चुनाव से पहले हो गया था लेकिन अभी तक सीवर के चैंबर नहीं बने हैं। गाड़ियों और बीमार लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान जारी है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... नाली की सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा सिल्वर जुबिली रोड से दीपक शर्मा ने नाली की नियमित सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होनें बताया कि नाली में कुछ दिनों से मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। नाली में कचरा जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैलता है। आसपास रहने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी होती है। इन्होनें निवेदन कर जल्द से जल्द इस नाली की सफाई करवाने की मांग की है। 20 दिन से चैंबर खुला पड़ा हुआ सुभाष कॉलोनी, शांती नगर से राहुल ने काफी समय से रोड पर पानी का चैंबर खुले पड़े रहने की शिकायत करी है। उनका कहना है कि 20 दिन हो चुके हैं रोड बने लेकिन अभी तक यह चैंबर खुला छोड़ रखा है। यह कॉलोनी की मेन रोड है और इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। चैंबर खुला होने के कारण घरों में गाड़ियां भी नहीं जा पा रही है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा दें। सड़क संकरी इसलिए एंबुलेंस पहुंचने में मुश्किल धनजी दरोगा की ढाणी, वार्ड 53 से दीपक सैनी ने रोड की खराब हालत और चौड़ाई की समस्या बताई है। पोस्ट में बताया कि ढाणी से कहीं बाहर जाने के लिए मुख्य रास्ता यही है। रोड की चौड़ाई बहुत कम होने के कारण बड़ी गाड़ीयां तक नहीं आ पाती है। बारिश होने पर पूरा रास्ता पानी से भर जाता है और पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंच पाने से गंभीर परेशानी हो सकती है। जल्द से जल्द इस रोड का निरीक्षण करवाने की अपील है। मुख्य रास्ते पर कीचड़ और अतिक्रमण शहर के सांवली बाईपास सर्किल से ऊदय सिंह काविया ने कॉलोनी के मुख्य रास्ते में कीचड़ और अतिक्रमण की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में बताया कि कीचड़ होने के कारण गाड़ियों के साथ पैदल चलने वालों को भी मुश्किल हो रही है। लोगों को घूमकर दूसरे रास्ते से जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निगम से अपील है कि रोड बनवाकर इस समस्या का समाधान करें। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 2. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 3. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 4. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई