सीकर जिले में 4 दिन पहले अपने बच्चों के साथ घर से निकली महिला अब तक भी नहीं लौटी है। वहीं दूसरी तरफ एक युवती भी रात के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई, जो वापस घर नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। 27 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 4 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को लेकर 14 जुलाई की सुबह कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 16 जुलाई की रात घर में सोई थी। सुबह जब उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। ऐसे में अंदेशा है कि बेटी रात के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। युवक भी लापता सीकर जिले में 20 साल के युवक के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा 11 जुलाई की दोपहर घर से बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।