सीकर जिले में 27 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक युवक पर ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद से वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसका चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर रेप किया। आरोपी उसे धमकाकर कई जगह लेकर गया और रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने डर के कारण किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।