डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिनसिनी गांव में सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान सोनी (22) पत्नी देवेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी गई, जो इलाहाबाद के पास सासाराम में रहते हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माइग्रेन और दौरे पड़ने की थी बीमारी मृतका के पति देवेंद्र ने बताया कि वह सुबह दवाई लेने गया था। इसी दौरान सोनी ने कमरे में कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देवेंद्र ने परिवार के सदस्यों को बुलाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। देवेंद्र के अनुसार सोनी को माइग्रेन और दौरे पड़ने की बीमारी थी, जिसका इलाज शादी से पहले से चल रहा था। उनकी शादी 2 साल पहले हुई थी। सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।